मुखिया के 14 व वार्ड सदस्य के 86 नामांकन

मुखिया के 14 व वार्ड सदस्य के 86 नामांकन डाड़ी प्रखंड14 पंचायत में मुखिया के 90 व वार्ड सदस्य के 313 उम्मीदवार मैदान में हैं नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलेगी कनकी पंचायत में सबसे अधिक 12 तथा गिद्दी ग में सबसे कम दो उम्मीदवार हैंफोटो 30गिद्दी1,2,3,4,5,6,7,8,9-नामांकन कराने वाले मुखिया […]
मुखिया के 14 व वार्ड सदस्य के 86 नामांकन डाड़ी प्रखंड14 पंचायत में मुखिया के 90 व वार्ड सदस्य के 313 उम्मीदवार मैदान में हैं नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलेगी कनकी पंचायत में सबसे अधिक 12 तथा गिद्दी ग में सबसे कम दो उम्मीदवार हैंफोटो 30गिद्दी1,2,3,4,5,6,7,8,9-नामांकन कराने वाले मुखिया उम्मीदवार गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में 14 मुखिया व 86 वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन परचा दाखिल किया. डाड़ी प्रखंड की 14 पंचायतों में 90 मुखिया उम्मीदवारों व 155 वार्डों के लिए 313 वार्ड सदस्यों ने नामांकन कराया. कनकी पंचायत में मुखिया के सबसे अधिक 13 तथा गिद्दी ग पंचायत में सबसे कम दो उम्मीदवार है. 31 अक्तूबर से लेकर दो नवंबर तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी मधु कुमारी के सामने गिद्दी क पंचायत के मुखिया उम्मीदवार रंजीत कुमार सिंह, गोपाल शर्मा, टोंगी पंचायत की संध्या देवी, रवींद्र बेदिया, रबोध पंचायत की सरस्वती देवी, शांति देवी, कुमारी पी मुर्मू, होन्हेमोढ़ा पंचायत के रघुनाथ मांझी, धनीराम मांझी, सुभेल करमाली, मिश्राइनमोढ़ा पंचायक की टुसुमनी देवी, गुलाबी कुमारी, कनकी पंचायत के प्रमोद कुमार महतो व रैलीगढ़ा पूर्वी पंचायत के बिजेंद्र मांझी ने परचा दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सुधीर प्रकाश के सामने वार्ड सदस्य के उम्मीदवार पुष्पा देवी, ए देवी, सरिता देवी, दिलीप राम, शिवजी बेसरा, नाजिया खातून, अनिता देवी, दीपक हांसदा, प्रतिमा करमाली, रमनी देवी, नागेंद्र सिंह, चंद्रमोहन रवानी, रमेश राम, छोटेलाल बेदिया, सोनी मुसर्रत, हकीम अंसारी, मनीषा देवी, अनिता देवी, प्रकाश लोहार, सोमरी देवी, रेखा देवी, अंजू सिंह, फुलमनी, सुमित्रा देवी, प्रमिला देवी, पूनम देवी, राजकुमारी, लक्ष्मी देवी, राजेश राजभर, मीना देवी, विनोद ठाकुर, मंजू किस्कू, सुमंती देवी आदि ने नामांकन का परचा भरा. कई वार्ड में एक -एक उम्मीदवार हैं. लिहाजा उन्हें र्निविरोध घोषित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










