लोवाडीह में मलेरिया से कई पीड़ित

Published at :30 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
लोवाडीह में मलेरिया से कई पीड़ित

लोवाडीह में मलेरिया से कई पीड़ित 30बीएचयू-7 से लेकर 10 तक में मलेरिया से ग्रसित ग्रामीण.12-13 किमी दूर जाना पड़ता है इलाज कराने.भदानीनगर. पतरातू प्रखंड के पहाड़ की तलहटी में बसे लोवाडीह गांव में मलेरिया अपना पांव फैला चुका है. मलेरिया से सहिया दीदी सहबतिया देवी, सोमरी देवी, रीझामनी, संगीता, पुष्पा कुमारी, प्रीतम कुमारी, प्रदीप […]

विज्ञापन

लोवाडीह में मलेरिया से कई पीड़ित 30बीएचयू-7 से लेकर 10 तक में मलेरिया से ग्रसित ग्रामीण.12-13 किमी दूर जाना पड़ता है इलाज कराने.भदानीनगर. पतरातू प्रखंड के पहाड़ की तलहटी में बसे लोवाडीह गांव में मलेरिया अपना पांव फैला चुका है. मलेरिया से सहिया दीदी सहबतिया देवी, सोमरी देवी, रीझामनी, संगीता, पुष्पा कुमारी, प्रीतम कुमारी, प्रदीप गंझू, पारो देवी, गौरी देवी, दुखन गंझू, करमी देवी, राजमनी देवी आदि दर्जनों लोग पीडित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण इलाज में काफी परेशानी होती है. इलाज के लिए निम्मी स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र 12-13 किमी दूरी तय कर पहुंचना पड़ता है. रोड खराब रहने के कारण हम ग्रामीण पतरातू नहीं जा कर पिस्का ओरमांझी रांची जाना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दी गयी है. लेकिन सुध लेने कोई नहीं आया. ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगा कर इलाज करने की मांग की है. इधर, चिटो गांव में भी मलेरिया से कई लोगों के ग्रसित होने की सूचना मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola