पोटंगा में पंसस के दो पद

Published at :29 Oct 2015 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
पोटंगा में पंसस के दो पद

पोटंगा में पंसस के दो पद उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड के पोटंगा पंचायत में पंचायत समिति सदस्य का दो पद सृजित किया गया है. पिछली बार यहां पंसस का एक पद था. प्रखंड के बादम पंचायत, महुदी, कांड़तरी में भी पंसस के दो पद रखे गये हैं. उरीमारी में पंचायत समिति का पद जेनरल है. पूरे […]

विज्ञापन

पोटंगा में पंसस के दो पद उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड के पोटंगा पंचायत में पंचायत समिति सदस्य का दो पद सृजित किया गया है. पिछली बार यहां पंसस का एक पद था. प्रखंड के बादम पंचायत, महुदी, कांड़तरी में भी पंसस के दो पद रखे गये हैं. उरीमारी में पंचायत समिति का पद जेनरल है. पूरे प्रखंड में मुखिया के लिए 23, पंसस 27, जिप के तीन, वार्ड सदस्य के लिए 274 पद है. कुल 274 बूथ बनाये गये हैं. इनमें 162 अति संवेदनशील व 112 संवेदनशील हैं. 27 पंसस में 15 महिला के लिए, तीन अनुसूचित जनजाति, पांच अनुसूचित जाति व पांच पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है. 23 मुखिया पद में से 12 महिला के लिए है. इसमें से तीन अनुसूचित जनजाति, चार अनुसूचित जाति, चार पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola