ओपी जिंदल स्कूल की टीम चैंपियन

ओपी जिंदल स्कूल की टीम चैंपियन 29बीएचयू-7-प्राचार्य व शिक्षकों के साथ खिलाड़ी.पूर्वी जोन सीबीएसइ कलस्टर टू खो-खो टूर्नामेंट बालिका वर्ग में इसी स्कूल की टीम उपविजेता बनी भुरकुंडा. जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, रांची में 24 से 27 अक्तूबर तक आयोजित पूर्वी जोन सीबीएसइ कलस्टर टू खो-खो टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ओपी जिंदल स्कूल पतरातू […]
ओपी जिंदल स्कूल की टीम चैंपियन 29बीएचयू-7-प्राचार्य व शिक्षकों के साथ खिलाड़ी.पूर्वी जोन सीबीएसइ कलस्टर टू खो-खो टूर्नामेंट बालिका वर्ग में इसी स्कूल की टीम उपविजेता बनी भुरकुंडा. जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, रांची में 24 से 27 अक्तूबर तक आयोजित पूर्वी जोन सीबीएसइ कलस्टर टू खो-खो टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ओपी जिंदल स्कूल पतरातू की टीम ने जीत दर्ज की. जबकि बालिका वर्ग में इसी स्कूल की टीम उपविजेता बनी. गुरुवार को दोनों टीम का जोरदार स्वागत किया गया. प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है. विद्यालय के खिलाड़ी हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं. मौके पर उप प्राचार्य पीके डे, एलबी सिंह, पंकज श्रीवास्तव, संतोष गिरी, रमेश प्रसाद सिंह, हरेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, एनके झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










