अशांत रहा अक्तूबर का महीना

अशांत रहा अक्तूबर का महीना पतरातू. पतरातू प्रखंड के लिए अक्तूबर महीना अशांत साबित हो रहा है. महीने की शुरुआत में बलकुदरा में कोयला खनन के कार्य में लगी पीएलआर कंपनी के कैंप पर बमबारी की घटना हुई. इसके चार दिन बाद फिर से इसी कैंप पर फायरिंग व बमबारी की घटना कर अपराधियों ने […]
अशांत रहा अक्तूबर का महीना पतरातू. पतरातू प्रखंड के लिए अक्तूबर महीना अशांत साबित हो रहा है. महीने की शुरुआत में बलकुदरा में कोयला खनन के कार्य में लगी पीएलआर कंपनी के कैंप पर बमबारी की घटना हुई. इसके चार दिन बाद फिर से इसी कैंप पर फायरिंग व बमबारी की घटना कर अपराधियों ने दहशत फैलाया. इससे कई दिनों तक यहां कामकाज बंद रहा. महीने के दूसरे सप्ताह में पतरातू के बावनधारा में अपराधियों ने रंगदारी के लिए हवाई फायरिंग की. तीसरे सप्ताह दुर्गा पूजा के माहौल में नवमी 21 अक्तूबर को अपराधियों ने सीसीएल सौंदा में ब्रजेश सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. महीने के अंतिम सप्ताह 26 अक्तूबर को पतरातू में कामेश्वर पांडेय की हत्या कर दी गयी. उसी दिन जयनगर जेएसपीएल कैंपस के पास भीड़ ने एक शूटर को मार डाला. इसके अलावा पूरे महीने अपराधियों उग्रवादियों ने लेवी व रंगदारी के लिए कई व्यवसायियों व ठेकेदारों को धमकाया. एक महीने में लगातार हुई इन घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों को दहशतजदा कर दिया. कोयलांचल में चर्चा है कि यह अक्तूबर का महीना क्षेत्र के लिए बहुत खराब गुजर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










