डीएवी घाटो में खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन

Published at :16 Oct 2015 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी घाटो में खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन

डीएवी घाटो में खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन 14 डीएवी विद्यालयों के 205 बच्चे शामिल हुए फोटो -16 घाटो -2 प्रतियोगिता का उदघाटन करते मुख्य अतिथि संजय रजोरिया व अन्य घाटोटांड़. डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2015 के तहत टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल वेस्ट बोकारो में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन

डीएवी घाटो में खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन 14 डीएवी विद्यालयों के 205 बच्चे शामिल हुए फोटो -16 घाटो -2 प्रतियोगिता का उदघाटन करते मुख्य अतिथि संजय रजोरिया व अन्य घाटोटांड़. डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2015 के तहत टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल वेस्ट बोकारो में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया व उनकी पत्नी सह सेफ क्लब की चेयरमैन सुनीता राजोरिया ने कबूतर व बैलून उड़ा कर किया. प्रतियोगिता में 14 डीएवी विद्यालयों के 205 बच्चे शामिल हो रहे हैं. प्रतियोगिता में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़ सहित डीएवी आरा, डीएवी तापिन, डीएवी केदला, डीएवी चैनपुर, डीएवी बरकाकाना, डीएवी भरेचनगर, डीएवी हजारीबाग, डीएवी कोडरमा, डीएवी उरीमारी, डीएवी पतरातू, डीएवी बचरा आदि के विद्यार्थी शामिल हैं. महाप्रबंधक संजय रजोरिया ने कहा कि वेस्ट बोकारो में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ घाटो अभियान में सभी को आगे आना चाहिए. डीएवी हजारीबाग की निदेशिका उर्मिला सिंह ने कहा कि अगले माह होनेवाले झारखंड स्तरीय डीएवी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन घाटोटांड़ में ही किया जायेगा. माैके पर विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव, राजीव रंजन सिंह, रामानुज सिंह, मो रफीक, दुखिया मांझी, राहुल सिंह, रामबली सिंह, सुरेश यादव, धीरज, मोहन सिन्हा, विनोद आदि माैजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola