आइटी टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन

आइटी टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन 15बीएचयू-11-परीक्षा देते परीक्षार्थी.भुरकुंडा. डिजिटल इंडिया के तहत आइटी टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन गुरुवार को हाइ स्कूल भुरकुंडा में किया गया. परीक्षा में छह स्कूलों के 57 परीक्षार्थी शामिल हुए. प्रधानाध्यापक कृष्णा प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. प्रथम चरण में […]
आइटी टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन 15बीएचयू-11-परीक्षा देते परीक्षार्थी.भुरकुंडा. डिजिटल इंडिया के तहत आइटी टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन गुरुवार को हाइ स्कूल भुरकुंडा में किया गया. परीक्षा में छह स्कूलों के 57 परीक्षार्थी शामिल हुए. प्रधानाध्यापक कृष्णा प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. प्रथम चरण में प्रत्येक स्कूल से दो-दो बच्चों का चयन होगा. इसके बाद जिला स्तर पर परीक्षा ली जायेगी. इसमें जिले से 11 स्कूलों के दो-दो बच्चों का चयन राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए होगा. बताया कि 15 नवंबर को सफल प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. परीक्षा को सफल बनाने में अजय प्रसाद, सुरेश दास, सदरूल हक अंसारी, सीताराम साव, इंतेखाब आलम आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










