विकास के लिए शक्षिा पर ध्यान दें

विकास के लिए शिक्षा पर ध्यान देंमारवाड़ी धर्मशाला में अग्रसेन जयंती का समापन फोटो फाइल 13आर-के-विजेता को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकर चौधरी.रामगढ़. अग्रवाल समाज द्वारा श्री मारवाड़ी धर्मशाला में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया था. मंगलवार की देर संध्या जयंती महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन किया गया. समापन […]
विकास के लिए शिक्षा पर ध्यान देंमारवाड़ी धर्मशाला में अग्रसेन जयंती का समापन फोटो फाइल 13आर-के-विजेता को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकर चौधरी.रामगढ़. अग्रवाल समाज द्वारा श्री मारवाड़ी धर्मशाला में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया था. मंगलवार की देर संध्या जयंती महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकर चौधरी थे. समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर गुप्ता व सीताराम गोयल थे. समापन समारोह का शुभारंभ शंकर चौधरी ने दीप जला कर किया. शंकर चौधरी ने समाजिक बुराइयों को दूर करने पर बल दिया. श्री चौधरी समाज के विकास के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया. समापन समारोह में जयंती महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मंच का संचालन आनंद स्वरूप अग्रवाल ने किया. समापन समारोह के अवसर पर राजकुमार अग्रवाल (झंडा चौक),सीताराम गोयल, कुंजलाल अग्रवाल, महावीर प्रसाद बेरलिया, राजकुमार अग्रवाल (बिजुलिया) महावीर गोयल, महेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, बॉबी गोयल, सिंपल बेरलिया, सुमन गोयल, रीता अग्रवाल, आशा चौधरी, पिंकी अग्रवाल, संगीता बुधिया आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










