बाल बाल बचे स्कूली बच्चे

बाल बाल बचे स्कूली बच्चे घाटोटांड़. केदला नगर फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार को बोलेरा पलट गया. इस पर सवार स्कूली बच्चे बाल -बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक, केदला नगर में रहने वाले मो अनवर अंसारी बोलेरो (जेएच -02 एच-5019) से अपने दो बच्चों को स्थानीय डीएवी स्कूल छोड़ने जा रहे थे. केदला नगर […]
बाल बाल बचे स्कूली बच्चे घाटोटांड़. केदला नगर फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार को बोलेरा पलट गया. इस पर सवार स्कूली बच्चे बाल -बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक, केदला नगर में रहने वाले मो अनवर अंसारी बोलेरो (जेएच -02 एच-5019) से अपने दो बच्चों को स्थानीय डीएवी स्कूल छोड़ने जा रहे थे. केदला नगर स्थित फुटबॉल मैदान के समीप स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे थे. वहीं, एक मोटरसाइकिल सामने से आ गयी. उसे बचाने के क्रम में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर कर पलट गया. हालांकि चालक सहित दोनों स्कूली बच्चे बाल -बाल बच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










