पूजा पंडालों में नवरात्र शुरू, कलश यात्रा

पूजा पंडालों में नवरात्र शुरू, कलश यात्राफोटो 13गिद्दी2-कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गयी है. रिकवा गांव में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों में चहल-पहल बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार गिद्दी, रैलीगढ़ा, […]
पूजा पंडालों में नवरात्र शुरू, कलश यात्राफोटो 13गिद्दी2-कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गयी है. रिकवा गांव में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों में चहल-पहल बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार गिद्दी, रैलीगढ़ा, गिद्दी सी, वाशरी कॉलोनी, हेसालौंग, होसिर, रिकवा, कोदवे सहित कई अन्य पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना और कलश की स्थापना की गयी. श्रद्धालु अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापित कर नवरात्र कर रहे हैं. रिकवा गांव में 111 महिलाओं ने दुर्गा मंडप स्थल से कलश यात्रा निकाली. स्थानीय नदी में जलाभिषेक कर महिलाएं पुन: मंडप पहुंची. गिद्दी में मंगलवार शाम से रासलीला व प्रवचन का आयोजन किया गया है. गिद्दी पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रासलीला व प्रवचन नौ दिनों तक चलेगा. कलश यात्रा में मुखिया दासो मरांडी, पंसस भीम बेदिया, पूजा समिति के गंदौरी महतो, राधाकृष्ण महतो, तुलसी महतो, बसंत महतो, कैलाश महतो, ईश्वर महतो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










