पहले चरण के लिए नामांकन पत्र भरे जायेंगे 23 से , अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है (1)

Published at :13 Oct 2015 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
पहले चरण के लिए नामांकन पत्र भरे जायेंगे 23 से , अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है (1)

पहले चरण के लिए नामांकन पत्र भरे जायेंगे 23 से , अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है (1) आरक्षित पद के लिए पंचायत उम्मीदवार को जाति प्रमाण पत्र, एक प्रस्तावक की जरूरत पड़ेगी वार्ड सदस्य 100 रुपये, मुखिया व पंसस 250 रुपये तथा जिप सदस्य 500 रुपये की नाजिर रसीद खरीदेंगे 24 को मुहर्रम व 25 […]

विज्ञापन

पहले चरण के लिए नामांकन पत्र भरे जायेंगे 23 से , अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है (1) आरक्षित पद के लिए पंचायत उम्मीदवार को जाति प्रमाण पत्र, एक प्रस्तावक की जरूरत पड़ेगी वार्ड सदस्य 100 रुपये, मुखिया व पंसस 250 रुपये तथा जिप सदस्य 500 रुपये की नाजिर रसीद खरीदेंगे 24 को मुहर्रम व 25 को रविवार है, 26 से नामांकन भरने की होगी गहमागहमी वार्ड सदस्य व मुखिया प्रखंड मुख्यालय तथा पंसस व जिप सदस्य हजारीबाग में करेंगे नामांकनगिद्दी(हजारीबाग). पंचायत चुनाव की सरगरमी आहिस्ता-आहिस्ता तेज हो रही है. संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. पहले चरण के लिए 23 अक्तूबर से नामांकन पत्र भरे जायेंगे. इसकी अंतिम तिथि 30 अक्तूबर रखी गयी है. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी इसके लिए चुनाव की अधिसूचना 23 अक्तूबर को ही जारी करेंगे. इस क्षेत्र के मुखिया व वार्ड सदस्य नामांकन फॉर्म डाड़ी प्रखंड में तथा जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य अपना नामांकन हजारीबाग में भरेंगे. नामांकन पत्र भरने के लिए प्रक्रिया व तैयारी जिला व सभी प्रखंड मुख्यालय में जोरों पर चल रही है. आरक्षित पद के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को सिर्फ जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. अनारक्षित पद के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की कोई प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. नामांकन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों का नाम मतदाता सूची में अवश्य अंकित होना चाहिए. जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे. इसके बाद ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जिला परिषद के लिए उम्मीदवारों को पांच सौ रूपये, मुखिया व पंसस के लिए 250 रुपये तथा वार्ड सदस्य के लिए 100 रुपये की नाजिर रसीद खरीदनी होगी. इसके बाद ही उन्हें नामांकन प्रपत्र मिलेगा. उन्होंने बताया कि पंचायत उम्मीदवारों को सिर्फ एक प्रस्तावक की जरूरत पड़ेगी. वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों को परिशिष्ट तीन व प्रपत्र 29 स्वघोषित प्रमाण पत्र भरेंगे, जबकि जिप सदस्य, मुखिया व पंसस उम्मीदवारों को परिशिष्ट चार व प्रपत्र 29 शपथ पत्र भरना पडे़गा. पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार हजारीबाग अनुमंडल पदाधिकारी व जिप सदस्य के उम्मीदवार जिला एसी के सामने नामांकन पत्र भरेंगे. 24 को मुहर्रम है और 25 को रविवार है. लिहाजा इन दोनों दिनों में नामांकन पत्र नहीं भरे जायेंगे. उन्होंने बताया कि एक मतदाता वार्ड सदस्य, मुखिया, पंसस व जिप सदस्य के लिए चार मतदाता डालेगा. सभी पदों के लिए अलग-अलग रंगों का बैलेट पेपर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola