संभावित उम्मीदवारों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Published at :13 Oct 2015 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
संभावित उम्मीदवारों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

संभावित उम्मीदवारों ने चलाया जनसंपर्क अभियान बलसगरा.डाड़ी प्रखंड में प्रथम चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी सरगरमी तेज हो गयी है. संभावित उम्मीदवारों ने अपने -अपने क्षेत्र में जनसंपर्क व बैठकों का दौर तेज कर दिया है. जिला परिषद भाग एक के संभावित उम्मीदवार धनेश्वर महतो ने परिषद क्षेत्र के कठरेहवा, रोयांग […]

विज्ञापन

संभावित उम्मीदवारों ने चलाया जनसंपर्क अभियान बलसगरा.डाड़ी प्रखंड में प्रथम चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी सरगरमी तेज हो गयी है. संभावित उम्मीदवारों ने अपने -अपने क्षेत्र में जनसंपर्क व बैठकों का दौर तेज कर दिया है. जिला परिषद भाग एक के संभावित उम्मीदवार धनेश्वर महतो ने परिषद क्षेत्र के कठरेहवा, रोयांग व बलसगरा में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में मुखिया अघनु मांझी, पंसस पुरुषोत्तम करमाली, सर्वेश सिंह, अशोक महतो, बालदेव महतो, अजीत सिंह आदि शामिल थे. कपिलदेव महतो ने भी परिषद क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इनके साथ मुखिया रंजीत गंझू, कालीचरण महतो, सुबेदार महतो, देवनाथ महतो, उमेश महतो, गुलचंद महतो, मोहन महतो आदि शामिल थे. संभावित प्रत्याशी जगदीश महतो,देवनारायण महतो, राजकुमार महतो व सुदर्शन महतो ने भी परिषद क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola