शारदीय नवरात्र पूजा शुरू

Published at :12 Oct 2015 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र पूजा शुरू

कुजू : शारदीय नवरात्र पूजा मंगलवार से कलश स्थापना से प्रारंभ हो रही है. नवरात्र को लेकर कुजू कोयलांचल वासियों ने अपने अपने घरों में कलश स्थापना को लेकर पूजा की तैयारी पूरी कर ली है. क्षेत्र के मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र का पाठ प्रारंभ होगा. देर शाम तक पूजन सामग्री की खरीदारी को […]

विज्ञापन

कुजू : शारदीय नवरात्र पूजा मंगलवार से कलश स्थापना से प्रारंभ हो रही है. नवरात्र को लेकर कुजू कोयलांचल वासियों ने अपने अपने घरों में कलश स्थापना को लेकर पूजा की तैयारी पूरी कर ली है. क्षेत्र के मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र का पाठ प्रारंभ होगा. देर शाम तक पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर दुकानों में भीड़ लगी रही.

इधर मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा का अंतिम रूप देने में जुटे हैं. कलश स्थापन से लेकर नवमी पूजा तक मां के नौ रूप की पूजा प्रतिदिन होती है. क्षेत्र के कुजू, तोपा, आरा, सारूबेड़ा, सांडी, बोंगाबार, दिगवार, करमा, कुजू बंगाली टोला, मुरपा, कुजू कोलियरी, पिंडरा में पूजा पंडाल को विभिन्न मंदिरों का रूप देकर तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola