जेल पहुंच पथ का नर्मिाण कार्य रुकवाया

Published at :12 Oct 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
जेल पहुंच पथ का नर्मिाण कार्य रुकवाया

जेल पहुंच पथ का निर्माण कार्य रुकवाया मुआवजा दिलाने का मिला आश्वासन फोटो फाइल 12आर-एफ -निर्माण कार्य रुका पड़ा उपकारा का पहुंच पथ.रामगढ़. छत्तर मांडू के चाहा स्थित रामगढ़ उपकारा के पहुंच पथ के निर्माण कार्य को रैयतों ने रुकवा दिया. रैयतों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा जबरन हमारी जमीन पर कार्य किया […]

विज्ञापन

जेल पहुंच पथ का निर्माण कार्य रुकवाया मुआवजा दिलाने का मिला आश्वासन फोटो फाइल 12आर-एफ -निर्माण कार्य रुका पड़ा उपकारा का पहुंच पथ.रामगढ़. छत्तर मांडू के चाहा स्थित रामगढ़ उपकारा के पहुंच पथ के निर्माण कार्य को रैयतों ने रुकवा दिया. रैयतों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा जबरन हमारी जमीन पर कार्य किया जा रहा था. पूर्व में जब हमलोगों द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया, तो हमलोगों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गयी. बाद में प्रशासन के लोगों ने कहा कि जो जमीन सड़क निर्माण में जा रही है, उसका मुआवजा सरकारी नियमानुसार जल्द दे दिया जायेगा. अभी तक मुआवजा के लिए कोई पहल नहीं हुई है. इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि मुआवजे की मांग को लेकर रैयत विरोध कर रहे हैं. संबंधित विभाग से बातचीत हो रही है. जल्द ही मुआवजे का भुगतान कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola