कोयला उद्योग को निजीकरण करने की साजिश : शुवेंदू

कोयला उद्योग को निजीकरण करने की साजिश : शुवेंदू रैलीगढ़ा में सीएमडब्ल्यू का क्षेत्रीय सम्मेलन, कमेटी का पुनर्गठन अध्यक्ष बिजेंद्र व सचिव बैजनाथ चुने गयेफोटो 12गिद्दी4,5-अपनी बात रखते शुवेंदू सेन व उपस्थित यूनियन के लोग गिद्दी(हजारीबाग).कोल माइंस वर्कर्स यूनियन (सीएमडब्ल्यूयू) का अरगडा क्षेत्रीय सम्मेलन सोमवार को रैलीगढ़ा में हुआ. इसकी अध्यक्षता भैयालाल बेसरा, बिजेंद्र प्रसाद […]
कोयला उद्योग को निजीकरण करने की साजिश : शुवेंदू रैलीगढ़ा में सीएमडब्ल्यू का क्षेत्रीय सम्मेलन, कमेटी का पुनर्गठन अध्यक्ष बिजेंद्र व सचिव बैजनाथ चुने गयेफोटो 12गिद्दी4,5-अपनी बात रखते शुवेंदू सेन व उपस्थित यूनियन के लोग गिद्दी(हजारीबाग).कोल माइंस वर्कर्स यूनियन (सीएमडब्ल्यूयू) का अरगडा क्षेत्रीय सम्मेलन सोमवार को रैलीगढ़ा में हुआ. इसकी अध्यक्षता भैयालाल बेसरा, बिजेंद्र प्रसाद व शौकत अली खान ने की. सम्मेलन में यूनियन के केंद्रीय महासचिव शुवेंदू सेन ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की. कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों पर लगातार हमला कर रही है. कोयला उद्योग को निजीकरण करने की साजिश रच रही है. उन्होंने कोयला उद्योग में हुई हड़ताल को सफल और मजदूरों की जीत बताया. सम्मेलन में बैजनाथ मिस्त्री, भुवनेश्वर बेदिया, सोहराय किस्कू, अजीत प्रजापति, आशीष कुमार ने भी अपनी बातों को रखा. अरगडा क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष भैयालाल बेसरा, अब्दुल गनी, सचिव बैजनाथ मिस्त्री, सह सचिव महादेव मांझी, वंशी बेदिया, संगठन सचिव रासो सिंह व कोषाध्यक्ष शौकत अली खान चुने गये. सम्मेलन में रसका, युगल राम, जागेश्वर बेदिया, देवनारायण, दुखन बेदिया, माथुर राम, महेश मुंडा, चंद्रिका, अशोक राम, पांडेय मांझी, दिनेश गोप, उर्मिला देवी, तिलवा देवी, चेतलाल मांझी, भूषण राम, संतोष बेदिया, यूनुस अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










