अव्वल खिलाड़ी बन कर नाम रोशन करें: डीबी रेवतकर

Published at :12 Oct 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
अव्वल खिलाड़ी बन कर नाम रोशन करें: डीबी रेवतकर

अव्वल खिलाड़ी बन कर नाम रोशन करें: डीबी रेवतकर फ्लैग-डीएवी आरा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ फोटो फाइल संख्या 12 कुजू ए : दीप प्रज्जवलित करते मुख्य अतिथि, 12 कुजू बी : प्रतियोगिता में शमिल प्रतिभागी कुजू.डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, आरा में सोमवार को बालक -बालिका का तीन दिवसीय […]

विज्ञापन

अव्वल खिलाड़ी बन कर नाम रोशन करें: डीबी रेवतकर फ्लैग-डीएवी आरा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ फोटो फाइल संख्या 12 कुजू ए : दीप प्रज्जवलित करते मुख्य अतिथि, 12 कुजू बी : प्रतियोगिता में शमिल प्रतिभागी कुजू.डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, आरा में सोमवार को बालक -बालिका का तीन दिवसीय राष्ट्रीय खो -खो व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि सीसीएल कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक डीबी रेवतकर ने किया. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रतिभागी धौनी व दीपिका जैसे खिलाड़ी बन कर झारखंड राज्य समेत देश विदेश में नाम रोशन करें. विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार राय ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलनी चाहिए. प्रतियोगिता में हजारीबाग प्रक्षेत्र के आठ विद्यालयों की 12 टीमें शामिल हुईं. खो -खो प्रतियोगिता का पहला मैच बालिका वर्ग में डीएवी घाटो व डीएवी बरकाकाना के बीच खेला गया. इसमें बरकाकाना की टीम 15 अंक से विजयी रही. बालक वर्ग में डीएवी घाटो व रजरप्पा डीएवी के बीच मैच खेला गया. इसमें रजरप्पा की टीम ने घाटो को पराजित किया. प्रतियोगिता में खो -खो मैच रेफरी के रूप में एसके मलिक, संतोष कुमार, संजय कुमार व सरोज कुमार थे. बालक वर्ग में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची. इसका फाइनल मैच मंगलवार को खेला जायेगा. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मंच का संचालन शिक्षिका रश्मि झा ने किया. मौके पर डीएवी भरेचनगर के प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र, डीएवी तोपा प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद, डीएवी खूंटी के पूर्व प्राचार्य परमेश्वर सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, निलेंदु कुमार झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola