डीएवी घाटोटांड़ में खेलकूद प्रतियोगिता 15 से

Published at :12 Oct 2015 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी घाटोटांड़ में खेलकूद प्रतियोगिता 15 से

डीएवी घाटोटांड़ में खेलकूद प्रतियोगिता 15 से घाटोटांड़.डीएवी राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता -2015 के तहत टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल वेस्ट बोकारो में 15 अक्तूबर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि सह टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया करेंगे. प्रतियोगिता में 14 डीएवी विद्यालयों के 205 […]

विज्ञापन

डीएवी घाटोटांड़ में खेलकूद प्रतियोगिता 15 से घाटोटांड़.डीएवी राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता -2015 के तहत टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल वेस्ट बोकारो में 15 अक्तूबर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि सह टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया करेंगे. प्रतियोगिता में 14 डीएवी विद्यालयों के 205 लड़के -लड़कियां हिस्सा लेंगे. इसमें मेजबान टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़ सहित डीएवी आरा, डीएवी तापिन, डीएवी केदला, डीएवी चैनपुर, डीएवी बरकाकाना, डीएवी भरेचनगर, डीएवी हजारीबाग, डीएवी कोडरमा, डीएवी उरीमारी,डीएवी पतरातू, डीएवी बचरा आदि के विद्यार्थी शामिल होंगे. कलस्टर प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के लिए दस-दस इवेंट के बीच प्रतिस्पर्द्धा होगी. डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग प्रक्षेत्र की निर्देशिका उर्मिला सिंह के निर्देशन व डीएवी घाटोटांड़ की प्राचार्या किरण यादव के नेतृत्व में होनेवाली इस खेल कूद प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न शिक्षकों को जिम्मेदारियां दी गयी है. खेलकूद विभाग के प्रभारी राजीव रंजन सिंह सहित रामानुज सिंह, मो रफीक, दुखिया मांझी, राहुल सिंह, राम बली सिंह, सुरेश यादव, धीरज, मोहन सिन्हा, विनोद व दीपेश सहित करीब 25 लोग प्रतियोगिता को सफल बनाने में मदद करेंगे. दो नवंबर से पांच नवंबर तक फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola