इंजन की वाहन से टक्कर

इंजन की वाहन से टक्करपतरातू-टोकीसूद स्टेशन के बीच घटी घटना, कोई हताहत नहींराजधानी व जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे बरकाकाना स्टेशन में खड़ी रहीबरकाकाना. सीआइसी सेक्शन अंतर्गत पतरातू अौर टोकीसूद स्टेशन के बीच मालगाड़ी व टाटा 407 वाहन की टक्कर हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी इंजन 27615 गाजियाबाद के लिए जा रहा था. किमी […]
इंजन की वाहन से टक्करपतरातू-टोकीसूद स्टेशन के बीच घटी घटना, कोई हताहत नहींराजधानी व जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे बरकाकाना स्टेशन में खड़ी रहीबरकाकाना. सीआइसी सेक्शन अंतर्गत पतरातू अौर टोकीसूद स्टेशन के बीच मालगाड़ी व टाटा 407 वाहन की टक्कर हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी इंजन 27615 गाजियाबाद के लिए जा रहा था. किमी संख्या 128-7 के पास मानवरहित रेलवे फाटक के समीप इंजन टाटा 407 से टकरा गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद पतरातू स्टेशन से खुली 13347 पलामू एक्सप्रेस को वापस पतरातू स्टेशन लाया गया. वहीं दूसरी अोर 12453 राजधानी एक्सप्रेस व 18101 टाटा जम्मूतवी मूरी एक्सप्रेस बरकाकाना स्टेशन में लगभग दो घंटे खड़ी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










