रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान पद के चुनाव का कल

रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान पद के चुनाव का कल दो उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में फोटो फाइल 11आर-एल-सरदार बलजीत सिंह बेदी, 11आर-एम-सरदार रमिंदर सिंह गांधी.रामगढ़. गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा रामगढ़ के प्रधान पद के चुनाव के लिए एक दिन शेष बचे हैं. प्रधान पद के चुनाव के लिए मतदान 13 अक्तूबर को होगा. इसी दिन मतगणना […]
रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान पद के चुनाव का कल दो उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में फोटो फाइल 11आर-एल-सरदार बलजीत सिंह बेदी, 11आर-एम-सरदार रमिंदर सिंह गांधी.रामगढ़. गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा रामगढ़ के प्रधान पद के चुनाव के लिए एक दिन शेष बचे हैं. प्रधान पद के चुनाव के लिए मतदान 13 अक्तूबर को होगा. इसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी. चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान चरम पर है. प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. चुनाव मैदान में पूर्व प्रधान सरदार बलजीत सिंह बेदी व निवर्तमान प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी चुनाव मैदान में हैं. इनमें से सरदार बलजीत सिंह बेदी दो बार गुरुद्वारा प्रधान रह चुके हैं. पिछले सत्र में सरदार रमिंदर सिंह गांधी गुरुद्वारा प्रधान चुने गये थे. सरदार बलजीत सिंह बोदी को कलाई घड़ी तथा सरदार रमिंदर सिंह गांधी को गुलाब फूल चुनाव चिह्न चुनाव समिति द्वारा निर्गत किया गया है. दोनों उम्मीदवारों ने जनसंपर्क में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है. सिख समाज के 18 वर्ष पूरा कर चुके युवक व इससे अधिक उम्र के पुरुष ही मतदान कर प्रधान का चयन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










