चितरपुर पूर्वी का नहीं बन पाया पंचायत सचिवालय

Published at :09 Oct 2015 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
चितरपुर पूर्वी का नहीं बन पाया पंचायत सचिवालय

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र की चितरपुर पूर्वी पंचायत के पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया. हालांकि मुखिया यूसुफ मजहर ने क्षेत्र में विकास कार्य कराने का दावा किया है. लेकिन ग्रामीणों ने इसे खारिज कर दिया. मुखिया ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत दो तालाब, 80 कूप निर्माण, तीन […]

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र की चितरपुर पूर्वी पंचायत के पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया. हालांकि मुखिया यूसुफ मजहर ने क्षेत्र में विकास कार्य कराने का दावा किया है. लेकिन ग्रामीणों ने इसे खारिज कर दिया. मुखिया ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत दो तालाब, 80 कूप निर्माण, तीन सड़क, 450 शौचालय निर्माण, तीन पुलिया निर्माण व 11 चापाकल निर्माण कार्य कराये जाने की बात कही.

उन्होंने पंचायत के लोगों को शिविर लगा कर आधार कार्ड से जोड़ा गया. क्षेत्र के लोगों को विधवा, वृद्धा पेंशन व इंदिरा आवास भी दिये गये. मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा दिये गये फंड का उपयोग किया गया. पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे पवन कुमार शर्मा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में संतोषजनक कार्य नहीं हुआ. गरीब लोगों को कार्ड नहीं देकर सुखी संपन्न लोगों का कार्ड बना दिया गया है. क्या कहते हैं ग्रामीण पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण गौरी शंकर पोद्दार ने कहा कि जवाहर रोड में हमेशा कचरा पसरा रहता है. स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया. राशन कार्ड बनने की भी सूचना हमलोगों को नहीं है.

तारा प्रसाद ने कहा कि पंचायत सचिवालय नहीं बनने से काई कार्य ढंग से नहीं हो पाता है. दिलीप कहते हैं कि पंचायत क्षेत्र में जहां – तहां गंदगी है. महादेव भगत ने कहा कि ठाकुर टोला में चापाकल बनाने की स्वीकृति मिलने के बावजूद यहां चापाकल नहीं बनाया गया. ठाकुर टोला के जगदीश हजाम, गोपाल ठाकुर, सहदेव ठाकुर, महादेव ठाकुर, दिनेश जायसवाल, बुधू ठाकुर, भोला ठाकुर आदि लोगों का शौचालय निर्माण में तीन से चार हजार रुपये खर्च हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola