जमीरा गांव के समीप टेंपो दुर्घटनाग्रस्त

दुलमी. जमीरा गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि एक ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग वापस लोलो गांव जा रहे थे. इस बीच जमीरा गांव के समीप ऑटो पलट गया. इस पर सवार कार्तिक महतो, चिंता देवी […]
दुलमी. जमीरा गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि एक ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग वापस लोलो गांव जा रहे थे. इस बीच जमीरा गांव के समीप ऑटो पलट गया. इस पर सवार कार्तिक महतो, चिंता देवी व भुगेश्वर महतो घायल हो गये. घटनास्थल पर ही कार्तिक महतो की मौत हो गयी, जबकि चिंता देवी व भुगेश्वर महतो को रामगढ़ पहुंचाया गया था. इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गयी.
इस घटना में दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है. यह घटना लगभग रात सात-आठ बजे की बतायी जाती है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है अौर वाहन को भी कब्जे में कर लिया है. इधर घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में शोक की लहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










