रबोध पंचायत में पानी की समस्या है गंभीर

Published at :09 Oct 2015 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
रबोध पंचायत में पानी की समस्या है गंभीर

रबोध पंचायत में पानी की समस्या है गंभीर आपसी विवाद के कारण नहीं बना पंचायत सचिवालय पंचायत में विकास के कई कार्य हुए है, खर्च हुए हैं 24 लाख हमने ईमानदारी पूर्वक विकास कार्य किया है-मुखिया अघनू मांझी लोगों के अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुए हैं कार्य-दशई वास्केफोटो 9गिद्दी2-मुखिया अघनू मांझी 9गिद्दी3,4,5-प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले […]

विज्ञापन

रबोध पंचायत में पानी की समस्या है गंभीर आपसी विवाद के कारण नहीं बना पंचायत सचिवालय पंचायत में विकास के कई कार्य हुए है, खर्च हुए हैं 24 लाख हमने ईमानदारी पूर्वक विकास कार्य किया है-मुखिया अघनू मांझी लोगों के अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुए हैं कार्य-दशई वास्केफोटो 9गिद्दी2-मुखिया अघनू मांझी 9गिद्दी3,4,5-प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले ग्रामीण 9गिद्दी7-तीन वर्षों से लाखों रूपये जेनरेटर यूं ही पड़ा हुआ है गिद्दी(हजारीबाग). रबोध पंचायत में पानी प्रमुख समस्या है. यह समस्या यहां पर लंबे वर्षों से है. पंचायत में सड़कों की स्थिति भी अच्छी नहीं है. यह पंचायत आदिवासी बहुल्य है. पंचायत में पंचायत सचिवालय आपसी विवाद के कारण नहीं बन पा रहा है. अधिकांश लोग चाहते हैं कि कोदवे में पंचायत सचिवालय बने. पर कुछ लोग रबोध गांव में इसका निर्माण कराने के पक्ष में हैं. इस वजह से इसका निर्माण कार्य लंबित है. गांव में बिजली है, लेकिन इसे लेकर कई तरह की समस्या है. पंचायत में लगभग ढाई लाख की लागत से जेनरेटर की खरीदारी की गयी है. यह जेनरेटर लगभग तीन वर्षों से पुराने पंचायत भवन में यूं ही बेकार पड़ा हुआ है. फिलहाल इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है. वैसे गांव वालों ने बताया कि पंचायत में यज्ञ के दौरान एक बार इसका इस्तेमाल किया गया था. इसकी खरीदारी किस उद्देश्य से की गयी थी, इसे लेकर कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं. मुखिया अघनू मांझी ने बताया कि पंचायत को लगभग 17 लाख रुपये से अधिक मिले थे. इस पैसे से पंचायत में 12 जगहों पर पीसीसी पथ का निर्माण, तीन जगहों पर नाली, तीन पुलिया व एक गार्डवाल का निर्माण किया गया है. उन्होंने बताया कि आपदा कोष से पंचायत को दो लाख मिले थे. इससे पंचायत के सभी गांवों में चापानल की मरम्मति व अन्य कार्य किये गये हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से रबोध पंचायत को चार लाख 91 हजार रुपये मिले हैं. इस पैसे से भी पंचायत के नौ जगहों पर पीसीसी पथ का निर्माण किया गया है. मुखिया अघनू मांझी ने कहा कि पंचायत को जितनी राशि मिली थी, उस पैसे को हमने ईमानदारी पूर्वक विकास कार्य में खर्च किया है. चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे दशई वास्के ने कहा कि पंचायत में लोगों के अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए हैं. यह बात पंचायत की जनता भी जानती है. ग्रामीण मनोज महतो, रमेश महतो, रामप्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत में विकास कार्य हुए है. मुखिया का लगाव जनता से हमेशा बना रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola