प्रदर्शन की तैयारी को निकाली बाइक रैली

प्रदर्शन की तैयारी को निकाली बाइक रैली घाटोटांड़. सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना से प्रभावित गांव के प्रभावित रैयतों को नौकरी व मुआवजा देने की मांग को लेकर जदयू द्वारा 10 अक्तूबर को झारखंड उत्खनन परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को जदयू […]
प्रदर्शन की तैयारी को निकाली बाइक रैली घाटोटांड़. सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना से प्रभावित गांव के प्रभावित रैयतों को नौकरी व मुआवजा देने की मांग को लेकर जदयू द्वारा 10 अक्तूबर को झारखंड उत्खनन परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को जदयू के नेतृत्व में प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. जदयू के जिला सचिव मेघनाथ प्रसाद ने कहा कि झारखंड उत्खनन परियोजना का विस्तारीकरण कर आउट सोर्सिंग के तहत नयी खदान खोली जा रही है. परंतु अभी तक जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा का मामला लंबित है. रैली में गोविंद महतो, शमीम अंसारी, डालचंद महतो, कैलाश महतो, हीरालाल महतो, द्वारिक महतो, चितरंजन महतो, जानकी रजवार, शिव नारायण महतो , सुरेश रविदास , नेपाल रजवार, भुनेश्वर महतो, शफिक अंसारी , विजय महतो, नरेश महतो, राजेश रविदास, सुरेश रविदास, एस अंसारी आदि शामिल थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










