महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र

महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र कुजू.रैयत विस्थापित मोरचा आरा सारूबेड़ा परियोजना समिति के अध्यक्ष गुलाम रब्बानी व कार्तिक मांझी ने संयुक्त रूप से सीसीएल कुजू महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में आरा परियोजना को अविलंब चालू करने, मुरपा पुनर्वास स्थल पर आरा परियोजना के विस्थापितों को पुनर्वासित करते, सारूबेड़ा के खुली खदान के […]
महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र कुजू.रैयत विस्थापित मोरचा आरा सारूबेड़ा परियोजना समिति के अध्यक्ष गुलाम रब्बानी व कार्तिक मांझी ने संयुक्त रूप से सीसीएल कुजू महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में आरा परियोजना को अविलंब चालू करने, मुरपा पुनर्वास स्थल पर आरा परियोजना के विस्थापितों को पुनर्वासित करते, सारूबेड़ा के खुली खदान के लिए आउटसोर्सिंग कार्य शुरू करने से पहले नौकरी व मुआवजा देने, आउटसोर्सिंग के सभी प्रकार के कार्यों में आरा सारूबेड़ा, डुमरबेड़ा, बघलत्ता के विस्थापितों को रखने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. उक्त मांगे नहीं माने जाने पर 29 अक्तूबर से सीसीएल के कोयला ढुलाई कार्य अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने की चेतावनी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










