पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने दौरा किया

Published at :09 Oct 2015 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने दौरा किया

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने दौरा किया9 चितरपुर आई….जानकारी लेते पिछड़ा वर्ग के सदस्य. चितरपुर. झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अरुण कुमार कश्यप व शफीक अंसारी ने शुक्रवार को चितरपुर का दौरा किया. नीम टोला में मलिक जाति के लोगों की खतियान व रसीद की जांच की. सदस्यों ने बताया कि यहां […]

विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने दौरा किया9 चितरपुर आई….जानकारी लेते पिछड़ा वर्ग के सदस्य. चितरपुर. झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अरुण कुमार कश्यप व शफीक अंसारी ने शुक्रवार को चितरपुर का दौरा किया. नीम टोला में मलिक जाति के लोगों की खतियान व रसीद की जांच की. सदस्यों ने बताया कि यहां के लोगों द्वारा आवेदन दिया गया था कि उन्हें पिछड़ा वर्ग टू में शामिल किया जाये. जिसे लेकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया गया. सदस्यों ने चितरपुर दक्षिणी मुखिया कार्यालय में लोगों से एक-एक कर विस्तृत जानकारी ली. लोगों ने बताया कि पिछड़ी जाति में रहने के बावजूद उन्हें सरकार द्वारा किसी तरह की सुविधा नहीं मिलती है. आयोग के सदस्यों ने बताया कि जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी जायेगी. इस दौरान कमल जोहन लकड़ा, मो शोएब, जिला कल्याण पदाधिकारी, सीओ कुंवर सिंह पहान सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola