वस्थिापितों ने सर्वे कार्य का किया विरोध

विस्थापितों ने सर्वे कार्य का किया विरोध 9 बीएचयू 3 में ग्रामीणों से बात करता पीटीपीएस प्रबंधन, 4 में छाई डैमविस्थापितों ने कहा 2013 भूमि अधिनियम के तहत मुआवजा दिया जाये भुरकुंडा. एनटीपीसी द्वारा पीटीपीएस को अधिग्रहित करने के बाद शुक्रवार को पीटीपीएस के अधिकारी छाई डैम का सर्वे करने पहुंचे थे. इसका विरोध ग्रामीणों […]
विस्थापितों ने सर्वे कार्य का किया विरोध 9 बीएचयू 3 में ग्रामीणों से बात करता पीटीपीएस प्रबंधन, 4 में छाई डैमविस्थापितों ने कहा 2013 भूमि अधिनियम के तहत मुआवजा दिया जाये भुरकुंडा. एनटीपीसी द्वारा पीटीपीएस को अधिग्रहित करने के बाद शुक्रवार को पीटीपीएस के अधिकारी छाई डैम का सर्वे करने पहुंचे थे. इसका विरोध ग्रामीणों ने किया. मौके पर जयनगर, बलकुदरा व रसदा के सैकड़ों विस्थापित उपस्थित थे. ग्रामीणों ने कहा कि छाई डैम में लगभग 500 एकड़ विस्थापितों की जमीन गयी है. लेकिन इसके बदले में विस्थापितों को छला गया है. विस्थापितों ने कहा कि जिस वक्त पीटीपीएस प्रबंधन भूमि ले रहा था, उस वक्त प्रबंधन ने विस्थापितों को अश्वासन दिया था कि इसके बदले में विस्थापितों को नौकरी व मुआवजा दिया जायेगा. लेकिन अब तक प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को कुछ भी नहीं दिया गया. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि 2013 भूमि अधिग्रहण नियम के तहत ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाये. अगर किसी भी सूरत पर विस्थापितों की अनदेखी की गयी, तो प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. सर्वे करने पहुंचे पीटीपीएस के अधिकारी एसपी चौरसिया, पीएन सिंह, आलेक कुमार सुमन व मजिस्ट्रेट सुदर्शन चौबे शामिल थे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि एक समिति बना कर प्रबंधन के उच्चाधिकरियों के साथ बैठक कर अपनी समस्या को रखें. अधिकारियों ने कहा कि सर्वे कर उसकी रिपोर्ट पीटीपीएस प्रबंधन को सौंपना है. मौके पर झरी मुंडा, विजय मुंडा, आदित्य नारायण प्रसाद, अरुण कुमार, दिनेश मुंडा, विजय सोनी, सागर प्रसाद, संदीप, योगेंद्र यादव, किशुन प्रसाद, सूरज सोनी, मनोज मुंडा, संजय प्रसाद, सागर प्रसाद, रमेश प्रसाद, रमेश मुंडा, संतोष प्रसाद, जागेश्वर मुुंडा, शंकर, विजयनाथ मुंडा, नकूल साव, नंदकिशोर मुंडा, बिमला देवी, बिंदू देवी, पंचम साव, केदार अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










