मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार रहने की जरूरत

मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार रहने की जरूरत फोटो 9 बीएचयू 8 में वक्ता जेएन प्रसाद व अन्यउरीमारी. कल से ही है परीक्षा, यही सोच कर परीक्षार्थियों को तैयारी करनी चाहिए. उक्त बातें उरीमारी के भारत भारती विद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा व डर विषय पर आयोजित सेमिनार में बेस स्कूल ऑफ स्पोकेन इंगलिश के निदेशक […]
मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार रहने की जरूरत फोटो 9 बीएचयू 8 में वक्ता जेएन प्रसाद व अन्यउरीमारी. कल से ही है परीक्षा, यही सोच कर परीक्षार्थियों को तैयारी करनी चाहिए. उक्त बातें उरीमारी के भारत भारती विद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा व डर विषय पर आयोजित सेमिनार में बेस स्कूल ऑफ स्पोकेन इंगलिश के निदेशक जीएन प्रसाद ने कही. सेमिनार में विद्यालय के दसवीं के 67 विद्यार्थी शामिल हुए. श्री प्रसाद ने कहा कि अपने अंदर की शक्ति को खोज कर बाहर निकालने की जरूरत है. भविष्य की सफलता के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. उन्होंने छात्रों से कहा कि परीक्षा के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार रहने की जरूरत है. मौके पर विद्यालय सचिव गोपाल प्रसाद यादव, प्राचार्या निवेदिता लहरी, माहे आलम, कल्याण राय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










