लीड) करंट से किसान की मौत

लीड) करंट से किसान की मौत खेत में पानी पटा था, इसी दाैरान करंट की चपेट में आ गया फोटो फाइल संख्या 9 कुजू ए: रोते बिलखते परिजन व इनसेट में मृतक बलसगरा.मांडू थाना क्षेत्र के होन्हेमोढ़ा गांव में करंट की चपेट में आकर सुखदेव महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के […]
लीड) करंट से किसान की मौत खेत में पानी पटा था, इसी दाैरान करंट की चपेट में आ गया फोटो फाइल संख्या 9 कुजू ए: रोते बिलखते परिजन व इनसेट में मृतक बलसगरा.मांडू थाना क्षेत्र के होन्हेमोढ़ा गांव में करंट की चपेट में आकर सुखदेव महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार, होन्हेमोढ़ा निवासी सुखदेव महतो (53 वर्ष) शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घर के समीप खेत में पानी पटाने के लिए मोटरपंप लगाया था. पानी पटाने के पश्चात पंप के तार खोलने के क्रम में विद्युत तार की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी माैत हो गयी. वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गये हैं. घटना की सूचना पाकर मांडू थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो व सअनि घनश्याम गोप घर पहुंच कर शव को कब्जे में किया. इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










