हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

बरकाकाना. दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर शुक्रवार को बरकाकाना ओपी में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी व जिप सदस्य सुरपति देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान दोनो पर्व को आपसी भाइचारे व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. डीएसपी श्री चौधरी ने त्योहार […]
बरकाकाना. दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर शुक्रवार को बरकाकाना ओपी में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी व जिप सदस्य सुरपति देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान दोनो पर्व को आपसी भाइचारे व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. डीएसपी श्री चौधरी ने त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत पर हुड़दंगियों को छोड़ा नहीं जायेगा.
मौके पर ओपी प्रभारी खुर्शीद आलम, सअनि बिनोद कुमार, उदय चौधरी, थॉमस बारला, अनू देवी, समाउद्दीन अंसारी, संजय करमाली, हाजी मो खलील, मो ताहीर हुसैन, जाकिर हुसैन, गोविंद बेदिया, जीएस राय, रमेश प्रसाद यादव आदि माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










