बीएन साह बने संगठन के जिलाध्यक्ष

Published at :09 Oct 2015 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
बीएन साह बने संगठन के जिलाध्यक्ष

बीएन साह बने संगठन के जिलाध्यक्ष फोटो फाइल 9आर-आई-दीप जला कर बैठक का उदघाटन करते अतिथि.रामगढ़. राधा गोविंद शिक्षण संस्थान परिसर में झारखंड राज्य उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई. मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन प्रकाश शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन […]

विज्ञापन

बीएन साह बने संगठन के जिलाध्यक्ष फोटो फाइल 9आर-आई-दीप जला कर बैठक का उदघाटन करते अतिथि.रामगढ़. राधा गोविंद शिक्षण संस्थान परिसर में झारखंड राज्य उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई. मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन प्रकाश शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विकास पांडेय मौजूद थे. मौके पर नवीन प्रकाश शर्मा ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी. कहा कि यदि किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन होता है, तो उपभोक्ता अधिकार संगठन में मामला दर्ज कराना चाहिए. बैठक में बीएन साह को संगठन का रामगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया. मौके पर अमित सिंह, आदित्य नारयाण मिश्रा, अभिजीत कुमार, फूलमती देवी, प्रियंका कुमारी, संजय कुमार, डॉ मनोरमा श्रीवास्तव, कैप्टन जीएस चंदेल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola