डाड़ी प्रखंड में नर्विाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

Published at :09 Oct 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
डाड़ी प्रखंड में नर्विाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

डाड़ी प्रखंड में निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त चुनाव को लेकर प्रखंड के विभिन्न कोषांगों का गठन डाड़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव प्रथम चरण में है गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव प्रथम चरण में है. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्य व मुखिया के उम्मीदवार अपना नामांकन 23 से लेकर 30 अक्तूबर तक करेंगे. 31 अक्तूबर से […]

विज्ञापन

डाड़ी प्रखंड में निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त चुनाव को लेकर प्रखंड के विभिन्न कोषांगों का गठन डाड़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव प्रथम चरण में है गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव प्रथम चरण में है. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्य व मुखिया के उम्मीदवार अपना नामांकन 23 से लेकर 30 अक्तूबर तक करेंगे. 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक स्क्रूटनी तथा तीन व चार नवंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है. चुनाव चिह्न का आवंटन पांच नवंबर को होगा और मतदान 22 नवबंर को है. मुखिया चुनाव को लेकर डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में कार्यपालक दंडाधिकारी मधु कुमारी निर्वाची पदाधिकारी तथा हरिशंकर सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा व राजेंद्र प्रसाद सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगे. वार्ड सदस्य चुनाव के लिए डाड़ी बीडीओ सुधीर प्रकाश निर्वाची पदाधिकारी तथा मुकेश कुमार सिन्हा व विश्वनाथ प्रसाद सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में रहेंगे. इसकी जानकारी प्रखंड के अधिकारिक सूत्रों ने दी है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रखंड में विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. कार्मिक कोषांग में आशीष कुमार पांडा, सामग्री कोषांग में खालिद अजीम, वाहन कोषांग में बीपीओ एकराम हुसैन व आचार संहिता कोषांग में मुकेश कुमार सिन्हा को पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है. कार्मिक कोषांग में परमानंद टूटी, प्रदीप कुमार मांझी, अनुज पांडेय, गोपी कृष्ण, बालेश्वर रविदास, सामग्री कोषांग में कुलदीप, सांवना मांझी, जुबैर आलम, लीलू महतो, वाहन कोषांग में विजय कुमार टूटी, बिजेंद्र सिंह, शशिभूषण प्रसाद, घनश्याम राम रवि, आचार संहिता कोषांग में राजेंद्र प्रसाद, सुमित कुमार दास, मुकेश राम, उगेश्वर रविदास को कर्मी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola