सभी गरीबों को राशनकार्ड देने की मांग

सभी गरीबों को राशनकार्ड देने की मांगगिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डाड़ी उपप्रमुख अमरूल हुसैन ने की. बैठक में कहा गया कि डाड़ी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गरीबों की संख्या के अनुरूप राशनकार्ड नहीं आया है. जो राशनकार्ड आया है, उसका वितरण करने से लोगों में […]
सभी गरीबों को राशनकार्ड देने की मांगगिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डाड़ी उपप्रमुख अमरूल हुसैन ने की. बैठक में कहा गया कि डाड़ी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गरीबों की संख्या के अनुरूप राशनकार्ड नहीं आया है. जो राशनकार्ड आया है, उसका वितरण करने से लोगों में काफी नाराजगी है. बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी से सभी गरीबों को अविलंब राशनकार्ड मुहैया कराने की मांग की है. बैठक में कहा गया कि सभी गरीबों को राशनकार्ड उपलब्ध नहीं कराया जायेगा, तो इसकी शिकायत उपायुक्त से करेंगे. डाड़ी बीडीओ से अविलंब लोगों का प्रमाण पत्र बनाने की मांग की. बैठक में रीता देवी, लक्ष्मी देवी, मेनका देवी, सुदर्शन, पुरुषोतम करमाली आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










