कोलियरी डिवीजन ने किया बोनस का बहष्किार

Published at :09 Oct 2015 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
कोलियरी डिवीजन ने किया बोनस का बहष्किार

कोलियरी डिवीजन ने किया बोनस का बहिष्कार घाटोटांड़. टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते पर असंतोष व्यक्त करते हुए टाटा स्टील के झरिया डिवीजन व वेस्ट बोकारो डिवीजन ने बोनस बहिष्कार करने का मन बनाया है. कोलियरी डिवीजन में काम करने वाले टिस्कोकर्मियों ने कम बोनस मिलने से नाराज […]

विज्ञापन

कोलियरी डिवीजन ने किया बोनस का बहिष्कार घाटोटांड़. टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते पर असंतोष व्यक्त करते हुए टाटा स्टील के झरिया डिवीजन व वेस्ट बोकारो डिवीजन ने बोनस बहिष्कार करने का मन बनाया है. कोलियरी डिवीजन में काम करने वाले टिस्कोकर्मियों ने कम बोनस मिलने से नाराज होकर रोष व्यक्त किया. इसके बाद कोलियरी डिवीजन में काम करने वाले श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के नेताओं ने कोलियरी डिवीजन के हिस्से में आये बोनस का अध्ययन किया. पाया गया कि उन्हें जो राशि मिल रही है, उसमें मजदूरों का मात्र 8.55 प्रतिशत ही बोनस बन रहा है. जबकि बोनस का समझौता करने के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि इस बार वे टाटा स्टील प्रबंधन से 154.72 करोड़ रुपये बोनस लेने पर सहमत हुए हैं. जो समझौता किये हैं, उसमें सभी मजदूरों को 11.93 प्रतिशत बोनस मिल रहा है. यह न्यूनतम 14877 व अधिकतम 144858 होगा. सभी को हमेशा एक बराबर बोनस मिलते आया है. इस बार बोनस राशि बंटवारे के लिए जो आंकड़ा पेश किया जा रहा है, उसमें कोलियरी डिवीजन के मजदूरों को कम बोनस मिल रहा है. इससे कोलियरी डिवीजन के मजदूरों में रोष है. कोलियरी डिवीजन के श्रमिक नेता संतोष महतो, मुन्ना खान, एसएसपी सिंह, महेश प्रसाद आदि ने इसकी जानकारी इंटक नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह को दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola