जान मारने की धमकी देने का आरोप

Published at :09 Oct 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
जान मारने की धमकी देने का आरोप

जान मारने की धमकी देने का आरोप रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट के माइनस टाइप क्वार्टर नंबर 233 निवासी योगेंद्र प्रसाद राम की पत्नी ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि आठ अक्तूबर की शाम चितरपुर के पांच लोग मोटरसाइकिल से पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे. इन लोगों ने मेरे […]

विज्ञापन

जान मारने की धमकी देने का आरोप रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट के माइनस टाइप क्वार्टर नंबर 233 निवासी योगेंद्र प्रसाद राम की पत्नी ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि आठ अक्तूबर की शाम चितरपुर के पांच लोग मोटरसाइकिल से पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे. इन लोगों ने मेरे पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी. आशंका व्यक्त की गयी है कि इन लोगों द्वारा कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है. पीड़ित महिला ने बताया कि बेटा से इन लोगों ने डरा -धमका कर चेक भी ले लिया है. वे लोग सात लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola