प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा एएनएम पर कार्रवाई का मिला आश्वासन चिकित्सा प्रभारी व पुलिस ने परिजनों को शांत कराया मांडू.सीएचसी मांडू में शुक्रवार को प्रसव के दाैरान नवजात शिशु की मौत हो गयी. घटना के बाद अस्पताल आये परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए […]
प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा एएनएम पर कार्रवाई का मिला आश्वासन चिकित्सा प्रभारी व पुलिस ने परिजनों को शांत कराया मांडू.सीएचसी मांडू में शुक्रवार को प्रसव के दाैरान नवजात शिशु की मौत हो गयी. घटना के बाद अस्पताल आये परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. चिकित्सा प्रभारी डॉ सैयद हिदायतुल्लाह के समझाने व दोषी एएनएम पर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए. मिली जानकारी के अनुसार, छोटकी डुंडी निवासी बालेश्वर कुमार रवि की पत्नी बबीता देवी प्रसव कराने के लिए सीएचसी मांडू ममता वाहन से करीब 11 बजे अस्पताल पहुंची. करीब दो बजे प्रसव के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ गयी आैर उसकी मौत हो गयी. परिजनों के अस्पताल में हंगामे को देख प्रभारी ने मांडू पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस सशस्त्र बल के साथ अस्पताल पहुंची आैर लोगों को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










