धोखाधड़ी का लगाया आरोप

कुजू : सांडी बोंगाबार मोड़ के निकट स्थित एनए फ्रेंचाइजी कंपनी के 72 बेरोजगार कर्मचारियों ने कंपनी के प्रोपराइटर सहित इसके प्रतिनिधि के विरुद्ध कुजू ओपी में आवेदन दिया है. इसमें कंपनी द्वारा नौकरी देने के नाम पर सुरक्षित राशि लेने, उनके वेतन से बीमा एवं भविष्यनिधि की राशि कटौती करने, एक साल से बकाया […]
कुजू : सांडी बोंगाबार मोड़ के निकट स्थित एनए फ्रेंचाइजी कंपनी के 72 बेरोजगार कर्मचारियों ने कंपनी के प्रोपराइटर सहित इसके प्रतिनिधि के विरुद्ध कुजू ओपी में आवेदन दिया है. इसमें कंपनी द्वारा नौकरी देने के नाम पर सुरक्षित राशि लेने, उनके वेतन से बीमा एवं भविष्यनिधि की राशि कटौती करने, एक साल से बकाया वेतन मांगे जाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.
कंपनी कर्मी तोयरा निवासी खिरोधर तुरी ने कुजू ओपी को दिये आवेदन में कंपनी के प्रोपराइटर निजाम अंसारी, जयनगर पतरातू निवासी तथा कंपनी के प्रतिनिधि सह देखरेख करनेवाले चैनपुर निवासी डोमन प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है. आवेदन में सभी बेरोजगार 72 युवकों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










