जर्जर क्वार्टर का छज्जा गिरा, बाल बाल बचे

Published at :07 Oct 2015 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर क्वार्टर का छज्जा गिरा, बाल बाल बचे

घाटोटांड़ : लइयो में मजदूरों के लिए बने सीसीएल के माइनस टाइप क्वार्टर एमक्यू के एक क्वार्टर का छज्जा मंगलवार की रात गिर गया. घरवाले बाल -बाल बच गये. इस हादसे के बाद उस क्वार्टर में रहनेवाले मजदूरों के परिजनों में दहशत है. घटना की जानकारी सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के परियोजना पदाधिकारी आरके गुप्ता […]

विज्ञापन

घाटोटांड़ : लइयो में मजदूरों के लिए बने सीसीएल के माइनस टाइप क्वार्टर एमक्यू के एक क्वार्टर का छज्जा मंगलवार की रात गिर गया. घरवाले बाल -बाल बच गये. इस हादसे के बाद उस क्वार्टर में रहनेवाले मजदूरों के परिजनों में दहशत है. घटना की जानकारी सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के परियोजना पदाधिकारी आरके गुप्ता सहित कई संबंधित अधिकारियों को दी गयी.

घटना की सूचना मिलते ही श्रमिक संगठन यूसीडब्लूयू के स्थानीय नेता बालेश्वर महतो राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई अन्य श्रमिक नेता उक्त क्वार्टर में जाकर उसमें रह रहे सीसीएलकर्मी व उसके परिवार से मिल कर घटना की जानकारी ली. आठ दिन के अंदर दूसरा क्वार्टर देंगे : पीओ घटना की सूचना मिलने पर झारखंड उत्खनन परियोजना के परियोजना पदाधिकारी आरके गुप्ता, वरीय खान प्रबंधक एमके पांडेय बुधवार को उस क्वार्टर का निरीक्षण किया. उन्होंने क्वार्टर की स्थिति देकर उस में रहे रहे सीसीएलकर्मी छोटे लाल को आश्वासन दिया कि वे आठ दिनों के अंदर उनको उसी कॉलोनी में दूसरा क्वार्टर दिलायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola