तीन दिनी अग्रसेन जयंती समारोह 11 से

तीन दिनी अग्रसेन जयंती समारोह 11 से रामगढ़. नारनौलीय अग्रवाल संघ की बैठक में महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ 11 अक्तूबर को होगा. संघ के रवि अग्रवाल ने बताया कि 13 अक्तूबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम पाकुड़ के सदस्य मदन […]
तीन दिनी अग्रसेन जयंती समारोह 11 से रामगढ़. नारनौलीय अग्रवाल संघ की बैठक में महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ 11 अक्तूबर को होगा. संघ के रवि अग्रवाल ने बताया कि 13 अक्तूबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम पाकुड़ के सदस्य मदन लाल अग्रवाल होंगे. समारोह के तहत कई कार्यक्रम होंगे. 11 को सुबह 8.30 बजे झंडोत्तोलन, 10 बजे रंग भरो प्रतियोगिता, दो बजे क्विज तथा संध्या छह बजे डांस प्रतियोगिता होगी. 12 को तीन बजे से भाभी नंबर वन, शाम छह बजे लाफ्टर शो व रात आठ बजे फैमिली हौजी तंबोला का आयोजन होगा. 13 अक्तूबर को सुबह नौ बजे पूजा व प्रसाद वितरण, 12 बजे अंत्याक्षरी, चार बजे बैलून फोड़ो प्रतियोगिता तथा संध्या सात बजे समापन समारोह में पुरस्कार वितरण व लक्की दान कूपन का विमोचन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










