जन-अधिकार यात्रा 11 को

जन-अधिकार यात्रा 11 को भुरकुंडा.भाकपा माले पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को बिरसा चौक पार्टी कार्यालय में नरेश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने, ब्रांच लोकल व प्रखंड कमेटी के पुनगर्ठन पर चर्चा की गयी. कहा गया कि ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम द्वारा एक से 11 अक्तूबर तक पूरे राज्य […]
जन-अधिकार यात्रा 11 को भुरकुंडा.भाकपा माले पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को बिरसा चौक पार्टी कार्यालय में नरेश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने, ब्रांच लोकल व प्रखंड कमेटी के पुनगर्ठन पर चर्चा की गयी. कहा गया कि ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम द्वारा एक से 11 अक्तूबर तक पूरे राज्य में जन अधिकार यात्रा निकाली जा रही है. 11 अक्तूबर को जन यात्रा राज भवन रांची पहुंचेगी. यहां पर जनसभा का आयोजन किया जायेगा. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, पूर्व विधायक विनोद सिंह व विधायक राजकुमार यादव लोगों को संबोधित करेगें. बैठक में हीरा गोप, देवानंद गोप, सरजू मुंडा, नीता बेदिया, नागेश्वर मुंडा, क्यामुद्दीन अंसारी, देवकी बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, सहजनाथ बेदिया, प्रेम बेदिया, सुलेंद्र बेदिया, राजेंद्र राम व बीरेंद्र बेदिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










