12 को भाजपा में शामिल होंगे सुखदेव

Updated at :06 Oct 2015 9:03 PM
विज्ञापन
12 को भाजपा में शामिल होंगे सुखदेव

12 को भाजपा में शामिल होंगे सुखदेव क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा उठायेगी आवाज : अमरेंद्र6बीएचयू4-पत्रकारों से बातचीत करते जिला अध्यक्ष भुरकुंडा.झारखंड विकास मोरचा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुखदेव प्रसाद अपने समर्थकों के साथ 12 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे. मंगलवार को रिवर साइड रेस्ट हाउस में भाजपा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष […]

विज्ञापन

12 को भाजपा में शामिल होंगे सुखदेव क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा उठायेगी आवाज : अमरेंद्र6बीएचयू4-पत्रकारों से बातचीत करते जिला अध्यक्ष भुरकुंडा.झारखंड विकास मोरचा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुखदेव प्रसाद अपने समर्थकों के साथ 12 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे. मंगलवार को रिवर साइड रेस्ट हाउस में भाजपा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि सुखदेव प्रसाद को मंडल के सभी सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था. 12 अक्तूबर को सौंडा बस्ती में शाम तीन बजे से कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद आदि उपस्थित रहेंगे. इसी दिन सुखदेव प्रसाद अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. श्री गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याअों पर पार्टी गंभीर है. प्रखंड की विभिन्न कंपनियों के प्रबंधन को विस्थापितों के सवाल पर मांग पत्र सौंपा जायेगा. जरूरत पड़ने पर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज उठायी जायेगी. मौके पर भाजपा के प्रवीण मेहता, दिनेश प्रसाद, देवेंद्र सिंह, जगतार सिंह, दयानंद प्रसाद, अनुज ठाकुर, बिरेंद्र सिन्हा, सुखदेव प्रसाद, महेंद्र सिंह, राजू मलहोत्रा, रवि गिरि, शहनवाज, मनोज कुमार, कार्तिक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola