पेयजल सुविधा से महरुम है सुतरी पंचायतवासी

पेयजल सुविधा से महरुम है सुतरी पंचायतवासी फोटो फाइल : 5 चितरपुर एच, आई, जे, के बिगन मुर्मू, ब्रजेश ठाकुर, जगरनाथ महतो, मुखिया शंकर बेदियागोला. गोला प्रखंड क्षेत्र के सुतरी पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों में एक नयी उम्मीद की किरण जगी थी कि गांव में पेयजल, सिंचाई की सुविधा पहुंचेगी और […]
पेयजल सुविधा से महरुम है सुतरी पंचायतवासी फोटो फाइल : 5 चितरपुर एच, आई, जे, के बिगन मुर्मू, ब्रजेश ठाकुर, जगरनाथ महतो, मुखिया शंकर बेदियागोला. गोला प्रखंड क्षेत्र के सुतरी पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों में एक नयी उम्मीद की किरण जगी थी कि गांव में पेयजल, सिंचाई की सुविधा पहुंचेगी और किसानों के जीवन में हरियाली आयेगी. लेकिन इन सारी सुविधा से ग्रामीण महरूम रहे. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति लोगों को अंधेरे में धकेल रहा है. इस दौरान शंकर बेदिया ने बताया कि पंचायत में ईमानदारीपूर्वक पांच वर्षों तक काम किया हूं. लेकिन पंचायत राज का पूर्ण शक्ति नहीं मिलने के बावजूद भी दो सौ कूप का निर्माण मुख्यमंत्री योजना के तहत दस लाख की लागत से विभिन्न गांवों में तेरहवीं वित्त आयोग से पीसीसी चबूतरा आदि का निर्माण कराया गया है. गांवों में मनरेगा योजना के तहत सात मिट्टी मोरम पथ का भी निर्माण कराया गया है. गांवों में शराब बंदी भी करायी गयी है. क्या कहते हैं ग्रामीण ग्रामीण पिछले चुनाव में 52 वोट से हारे हरी बेदिया ने बताया कि पंचायत में कोई भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. कई विकास के काम अधर में है. विगन मुर्मू ने बताया कि पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है. ब्रजेश ठाकुर एवं जगन्नाथ मांझी ने बताया कि जिस तरह से पंचायत को शक्ति मिली है, उस गति से विकास ठीक हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










