मांगें पूरी नहीं हुई, तो होगा आंदोलन

मांगें पूरी नहीं हुई, तो होगा आंदोलन छह सूत्री मांगों को लेकर मासस व बीसीकेयू ने प्रदर्शन कियाफोटो 5गिद्दी2-सभा में अपनी बात रखते केंद्रीय नेता गिद्दी(हजारीबाग). छह सूत्री मांगों को लेकर मासस व बीसीकेयू ने सोमवार को गिद्दी वाशरी परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके पूर्व मासस व बीसीकेयू के कार्यकर्ता, समर्थक गिद्दी बस्ती […]
मांगें पूरी नहीं हुई, तो होगा आंदोलन छह सूत्री मांगों को लेकर मासस व बीसीकेयू ने प्रदर्शन कियाफोटो 5गिद्दी2-सभा में अपनी बात रखते केंद्रीय नेता गिद्दी(हजारीबाग). छह सूत्री मांगों को लेकर मासस व बीसीकेयू ने सोमवार को गिद्दी वाशरी परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके पूर्व मासस व बीसीकेयू के कार्यकर्ता, समर्थक गिद्दी बस्ती टेहराटॉड़ में एकजुट हुए और जुलूस की शक्ल में गिद्दी वाशरी परियोजना पहुंचे. प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी के बाद सभा की गयी. इसकी अध्यक्षता धनू महतो ने की. आयोजित सभा में मासस के केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि गिद्दी वाशरी के सेलरी व रिजेक्ट कोयला के कीमतों में वृद्धि की गयी है. इससे कोयले का उठाव प्रार्याप्त मात्रा में नहीं हो रहा है. लोकल सेल में वाहन नहीं लग रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेल में वाहन नहीं लगने से मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने दो नंबर क्वायरी से सेलरी निकासी कर रोड सेल में देने, प्रार्याप्त मात्रा में गुणवता पूर्ण कोयला मंगाकर रिजेक्ट कोल व सेलरी का उत्पादन बढ़ाने, डीओ मांगने, वाशरी में कार्यरत ठेका मजदूरों को वेतन समय पर भुगतान करने, परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांव में बिजली, पानी, सड़क व चिकित्सा की व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि हमारी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया, तो मासस आंदोलन करेगी. सभा में राजेंद्र गोप, सैनाथ गंझू, आरडी मांझी, अमृत राम प्रजापति, लोदो मुंडा, शहीद अंसारी, अनवर अली आदि ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. इस दौरान एक प्रतिनिधि मंडल ने गिद्दी वाशरी पीओ को मांग पत्र सौंपा. इस मौके पर कैलाश महतो, फागू बेदिया, गोविंद महतो, रामफल महतो, जगदीश महतो, कुर्बान अंसारी, रामकिशुन गोप, भुवनेश्वर रजवार, नागेश्वर साहू, महादेव महली, अकबर रैन, प्रभू महतो, सुजीत बेदिया, जगदीश महतो, पुनीत महतो, मुगल राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










