सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

29बीएचयू-1-बैठक में उपस्थित लोग.उरीमारी. बीसीकेयू बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को सयाल स्थित आंबेडकर भवन में हुई. बैठक में यूनियन की सदस्यता बढ़ाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि इसके लिए शीघ्र ही अभियान शुरू किया जायेगा. बैठक में परियोजना स्तर पर यूनियन की बैठक करने का भी निर्णय हुआ. मजदूरों की समस्या […]
29बीएचयू-1-बैठक में उपस्थित लोग.उरीमारी. बीसीकेयू बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को सयाल स्थित आंबेडकर भवन में हुई. बैठक में यूनियन की सदस्यता बढ़ाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि इसके लिए शीघ्र ही अभियान शुरू किया जायेगा. बैठक में परियोजना स्तर पर यूनियन की बैठक करने का भी निर्णय हुआ. मजदूरों की समस्या पर चर्चा करते हुए क्वार्टर मरम्मत, पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रबंधन से वार्ता करने पर सहमति बनी. बैठक में क्षेत्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि मजदूरों को समस्या को दूर करना हमारी प्राथमिकता है. अपने इस उद्देश्य के लिए हम पूरी ताकत लगायेंगे. बैठक में महेंद्र सिंह, मो खलील, महेश सिंह, निरंजन पटेल, अखिलेश सिंह, बृजनंदन पासवान नरेश नायक, दशरथ सिंह, सुंदरलाल साव, श्रवण सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










