नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

Published at :29 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

थाने से लिखित शिकायत गिद्दी(हजारीबाग). सिरका बुधबाजार के असगर अंसारी सहित पांच युवकों ने सुरक्षा एजेंसी के संचालक पर नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में असगर अंसारी ने गिद्दी थाने में लिखित शिकायत की है. असगर अंसारी ने बताया कि अरुण बाली सुरक्षा एजेंसी के संजय सिंह […]

विज्ञापन

थाने से लिखित शिकायत गिद्दी(हजारीबाग). सिरका बुधबाजार के असगर अंसारी सहित पांच युवकों ने सुरक्षा एजेंसी के संचालक पर नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में असगर अंसारी ने गिद्दी थाने में लिखित शिकायत की है. असगर अंसारी ने बताया कि अरुण बाली सुरक्षा एजेंसी के संजय सिंह को तीन माह पूर्व नौकरी देने के नाम पर पांच युवकों ने 25-25 हजार रुपये करके एक लाख 25 हजार रुपये दिये थे. रितेश दूबे, आनंद कुमार, मोनू वर्मा, वसीम अंसारी तथा मैं संजय सिंह से नौकरी की मांग की, तो वे देने से इनकार कर रहे हंै. असगर अंसारी ने आरोप लगाया है कि पैसे की मांग करने पर वे लोग हमसभी युवकों को धमकी दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola