छेड़खानी व मारपीट का मामला दर्ज

नयानगर (बरकाकाना). बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीरी निवासी चंद्रदेव दांगी ने बरकाकाना जीआरपी थाना में आवेदन देकर छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार, श्री दांगी के पुत्र व पुत्री शनिवार शाम अपने निजी कार्यों को खत्म कर वापस घर लौट रहे थे. बरकाकाना स्टेशन चौक पहुंचने पर छोटकाकाना निवासी सुकांत यादव व […]
नयानगर (बरकाकाना). बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीरी निवासी चंद्रदेव दांगी ने बरकाकाना जीआरपी थाना में आवेदन देकर छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार, श्री दांगी के पुत्र व पुत्री शनिवार शाम अपने निजी कार्यों को खत्म कर वापस घर लौट रहे थे. बरकाकाना स्टेशन चौक पहुंचने पर छोटकाकाना निवासी सुकांत यादव व शिबू यादव ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए फब्तियां कसी. इसका विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की. श्री दांगी अपने बच्चों के साथ जीआरपी थाना पहुंचे व आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. प्रभारी सीबी मुर्मू ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










