सामदेव परायण यज्ञ आज से
नयानगर (बरकाकाना). आर्य बाल उच्च विद्यालय में शनिवार से तीन दिवसीय सामदेव परायण यज्ञ की शुरुआत की जायेगी. यज्ञ को लेकर स्कूल प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है. आर्य समाज नयानगर बरकाकाना के प्रधान साधुराम आर्य ने बताया कि इस यज्ञ में प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे तक हवन अनुष्ठान होगा. शाम छह […]
नयानगर (बरकाकाना). आर्य बाल उच्च विद्यालय में शनिवार से तीन दिवसीय सामदेव परायण यज्ञ की शुरुआत की जायेगी. यज्ञ को लेकर स्कूल प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है. आर्य समाज नयानगर बरकाकाना के प्रधान साधुराम आर्य ने बताया कि इस यज्ञ में प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे तक हवन अनुष्ठान होगा. शाम छह बजे से भजन व प्रवचन का कार्यक्रम होगा. यज्ञ में नयी दिल्ली के संन्यासी स्वामी सोम्यानंद सरस्वती, सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश के भजनोपदेशक पंडित राम मदन आर्य, हरियाणा आर्य कन्या गुरुकुल की आचार्या लक्ष्मी भारती, बिहार दानापुर के भजनोपदेशक सत्यप्रकाश आर्य, हजारीबाग के वैदिक प्रवक्ता पंडित बासदेव शास्त्री आदि प्रमुख रूप से भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










