बालू उठाव को लेकर बढ़ रहा विवाद

Updated:
विज्ञापन

नयानगर (बरकाकाना) : बरकाकाना ओपी अंतर्गत उरलूंग घुटूवा दामोदर नद तट में हो रहे अवैध बालू उठाव का मामला धीरे-धीरे विवाद का रूप लेता जा रहा है. वाहनों द्वारा बालू उठाव करने के बाद मुख्य सड़क पर आने के लिए जिस रास्ते का प्रयोग किया जा रहा है, उस रास्ते के कारण विवाद बढ़ रहा […]

विज्ञापन

नयानगर (बरकाकाना) : बरकाकाना ओपी अंतर्गत उरलूंग घुटूवा दामोदर नद तट में हो रहे अवैध बालू उठाव का मामला धीरे-धीरे विवाद का रूप लेता जा रहा है. वाहनों द्वारा बालू उठाव करने के बाद मुख्य सड़क पर आने के लिए जिस रास्ते का प्रयोग किया जा रहा है, उस रास्ते के कारण विवाद बढ़ रहा है. पिछले दिनों स्थानीय महिलाओं ने अवैध बालू उठाव करने वाले लोगों का विरोध किया था.

महिलाओं ने बताया कि उनके खेतों के बीच से बालू भरे ट्रैक्टर गुजरते हैं. इससे खेतों को नुकसान हो रहा है. विरोध करने पर अवैध बालू कारोबारियों द्वारा बदसलूकी भी की जाती है. पूरे मामले के बाबत महिलाओं ने बरकाकाना ओपी को आवेदन देकर अवैध बालू उठाव को बंद करने व बदसलूकी करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola