केसीसी व बीज उपचार को लेकर आज से शिविर

Updated:
विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). केसीसी, कृषक समिति का गठन व बीज के सही उपयोग को लेकर आठ मई से डाड़ी प्रखंड के दर्जनों गांवों में शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी प्रभारी कृषि पदाधिकारी मो खलीद अजीज ने दी. उन्होंने बताया कि इसे लेकर प्रखंड मुख्यालय में किसान मित्रों व जनसेवकों की बैठक हुई. बैठक में इन […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). केसीसी, कृषक समिति का गठन व बीज के सही उपयोग को लेकर आठ मई से डाड़ी प्रखंड के दर्जनों गांवों में शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी प्रभारी कृषि पदाधिकारी मो खलीद अजीज ने दी. उन्होंने बताया कि इसे लेकर प्रखंड मुख्यालय में किसान मित्रों व जनसेवकों की बैठक हुई. बैठक में इन शिविरों को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है. प्रभारी कृषि पदाधिकारी मो खलीद अजीज ने बताया कि आठ मई को डाड़ी में शिविर की शुरुआत की जायेगी. इसके बाद मिश्राइनमोढ़ा, रिकवा, कुरकुट्टा, खपिया, कुर्रा, चैनपुर, होन्हेमोढ़ा, होसिर, कनकी, भुरकुंडा, बलसगरा, बुंडू, बसरिया, सुइयाडीह, टोंगी, रबोध, कोदवे, सेनेगढ़ा, हुआग, पटरंगी, रैलीगढ़ा, बसकुदरा, हेसालौंग सहित अन्य गांवों में भी यह शिविर लगाया जायेगा. शिविर का समापन चार जून को होगा. प्रभारी कृषि पदाधिकारी मो खलीद अजीज ने कहा कि शिविर में किसानों से केसीसी का आवेदन लिया जायेगा और सही बीज उपचार के लिए जानकारी दी जायेगी. कृषक समिति का गठन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola