लीड) फ्लैग-ठेका मजदूरों को लेकर कामगार यूनियन की बैठक
हेडिंग-अरगडा में हाई पावर कमेटी के फैसले का पालन नहीं मांगें पूरा नहीं होने पर होगा आंदोलन फोटो 7गिद्दी1-उपस्थित ठेका मजदूर गिद्दी(हजारीबाग). ठेका मजदूरों को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक गुरुवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता अशोक राम ने की. बैठक में यूनियन के केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि हाई […]
हेडिंग-अरगडा में हाई पावर कमेटी के फैसले का पालन नहीं मांगें पूरा नहीं होने पर होगा आंदोलन फोटो 7गिद्दी1-उपस्थित ठेका मजदूर गिद्दी(हजारीबाग). ठेका मजदूरों को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक गुरुवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता अशोक राम ने की. बैठक में यूनियन के केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि हाई पावर कमेटी द्वारा ठेका मजदूरों के पक्ष में लिये गये फैसले का पालन अरगडा कोयला क्षेत्र में नहीं हो रहा है. अरगडा कोयला क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में ठेका मजदूर वर्षों से कार्य कर रहे हैं. उन्हें कई सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. यहां तक कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी उन्हें नहीं मिलती है. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि ठेका मजदूरों की मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया, तो अरगडा क्षेत्र में आंदोलन किया जायेगा. बैठक में प्रबंधन से वाशरी में कार्य करनेवाले ठेका मजदूरों को परिचय पत्र निर्गत करने, आइएमइ, पीएमइ व वीटीसी करने, फार्म बी खाता का उपयोग करने व मजदूरों की उपस्थिति सीसीएल रजिस्ट्रर में करने की मांग की गयी. प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा : बैठक में ठेका मजदूरों ने सालाना बोनस देने, दुर्घटना बीमा कराने, सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठेका मजदूरों को टोपी, जूता, बेल्ट, हेलमेट व ठेका मजदूरों को चिकित्सा सुविधा देने की भी मांग रखी. बैठक के बाद ठेका मजदूरों ने गिद्दी वाशरी प्रबंधन को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा. बैठक में उमेश प्रसाद, वसीम अकरम, अशोक राम, जीतू प्रसाद, सुरेश करमाली, महेंद्र भोक्ता, शिवनाथ करमाली, विनोद करमाली, मेघनाथ गंझू, अख्तर अंसारी, अरविंद साव, प्रेमचंद महली आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










