पुनर्वास की मांग को ले कर सीओ को आवेदन

Updated:
विज्ञापन

मांडू.प्रखंड के ग्राम अतना निवासी पासी परिवार के लोगों ने अपनी बच्चों के संग बुधवार को प्रखंड मुख्यालय मांडू पहुंचे. इस दौरान लोगों ने सीओ रवींद्र कुमार को आवेदन दे कर पुनर्वास की व्यवस्था करने की गुहार लगायी. उन्होंने कहा कि ग्राम अतना में वे लोग बीते 50 वर्षों से रह रहे हैं. दैनिक मजदूरी […]

विज्ञापन

मांडू.प्रखंड के ग्राम अतना निवासी पासी परिवार के लोगों ने अपनी बच्चों के संग बुधवार को प्रखंड मुख्यालय मांडू पहुंचे. इस दौरान लोगों ने सीओ रवींद्र कुमार को आवेदन दे कर पुनर्वास की व्यवस्था करने की गुहार लगायी. उन्होंने कहा कि ग्राम अतना में वे लोग बीते 50 वर्षों से रह रहे हैं. दैनिक मजदूरी व भीख मांग कर वे अपने परिवार की जीविका चलाते हैं. उनका नाम प्रखंड के बीपीएल सूची में भी दर्ज नहीं हैं, परंतु अभी वे जिस जमीन में रह रहे हैं. उसका मालिक उन्हें जमीन खाली करने के लिए कह रहा है. इससे उनका पूरा परिवार परेशान है. आवेदन सौंपने वलों में रेतवे पासी, देवचंद पासी, सुकर पासी, साधक पासी, मिथिलेश पासी, बुगो पासी, निर्मल पासी, संजय पासी, उमिता देवी, सोहदरी पासीन, एमती देवी, रवि पासी, तरवा देवी,चांदो देवी, पायल पासीन, चांदनी पासीन आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola